Science Top 20 MCQs Bihar DElEd Exam 2026 | Question Bank with Free PDF & Online Test

कैसे हो मेरे भाई-बहिन, क्या तुम बिहार की तैयारी कर रहे हो ?
तो यह पोस्ट तुम्हारे लिए काफी इम्पोर्टेन्ट है, क्योंकि इसमें तुम्हें मिलेगा पिछले वर्षों के पूछे गए प्रश्न और उनके उत्तर, आसान भाषा में Explanation के साथ, जिससे तुम्हें प्रश्नों के कॉन्सेप्ट्स (Concepts) को समझने में आसानी होगी।

तो देर किस बात की है ? चलो पढ़ते हैं और समझते हैं।

मेरे भाई-बहिन तुम्हारे लिये Science Top 20 MCQs Bihar DElEd Exam 2026 लेकर आये है जो बहुत Important है। इसमें Exam Patern पर आधारित Top 20 Science MCQs आसान भाषा में Explanation के साथ दिए गए हैं।

साथ ही Question Bank, Free PDF और Science Practice Set Bihar DElEd Online Test भी मिलेगा, जिससे आपकी तैयारी और मजबूत होगी।

Science Top 20 MCQs Bihar DElEd Exam 2026 & Explanation
1. निम्नलिखित में से किसका उपयोग मानव उद्भव के अध्ययन करने के लिए किया जाता है? [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) खुदाई
(B) समय डेटिंग
(C) डीएनए अनुक्रम का निर्धारण
(D) सभी

उत्तर : (D) सभी

व्याख्या (Explanation) : मानव उद्भव को समझने के लिए खुदाई से अवशेष मिलते हैं, समय डेटिंग से उम्र पता चलती है और DNA से वंश का पता चलता है। इसलिए तीनों तरीकों का इस्तेमाल होता है।

2. एक ओवोविविपेरस (Ovoviviparous) जानवर का एक उदाहरण है। [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) नाग
(B) कौआ
(C) गंगा-चिल्ली
(D) बाज

उत्तर : (A) नाग

व्याख्या (Explanation) : ओवोविविपेरस जानवरों में अंडा शरीर के अंदर ही फूटता है। नाग ऐसा ही जानवर है, न कि पक्षी।

3. निर्वात में प्रकाश की गति को किस रूप में दर्शाया जाता है? [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) a
(B) v
(C) c
(D) 1

उत्तर : (C) c

व्याख्या (Explanation) : भौतिकी में निर्वात में प्रकाश की गति को हमेशा c से दर्शाया जाता है।

4. CO तथा CO₂ में ऑक्सीजन का कितना अनुपात है? [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) 1 : 1
(B) 1 : 2
(C) 1 : 3
(D) 1 : 4

उत्तर : (B) 1 : 2

व्याख्या (Explanation) : CO में 1 ऑक्सीजन और CO₂ में 2 ऑक्सीजन होती हैं, इसलिए अनुपात 1:2 होगा।

5. काटे गए पेड़ों के स्थान पर नए पेड़ लगाने की प्रक्रिया क्या कहलाती है? [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) वनरोपण
(B) वनों की कटाई
(C) पुनर्वनीकरण
(D) अतिशोषण

उत्तर: (C) पुनर्वनीकरण

व्याख्या (Explanation) : काटे गए पेड़ों की जगह नए पेड़ लगाना पुनर्वनीकरण कहलाता है, यही सही और जरूरी तरीका है।

6. निम्नलिखित में से कौनसा ऊतक दो हड्डियों को जोड़ने में मदद करता है? [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) टेंडन
(B) लिगामेंट
(C) एरियोलर ऊतक
(D) कार्टिलेज

उत्तर : (B) लिगामेंट

व्याख्या (Explanation) : लिगामेंट हड्डी को हड्डी से जोड़ता है, जबकि टेंडन मांसपेशी को हड्डी से जोड़ता है।

7. अवकरण (Reduction) प्रक्रिया में क्या होता है? [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) हाइड्रोजन को हटाना
(B) हाइड्रोजन का योग
(C) दोनों
(D) कोई नहीं

उत्तर: (B) हाइड्रोजन का योग

व्याख्या (Explanation) : वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे हाइड्रोजन जुड़े और ऑक्सीजन निकले उसे अवकरण अभिक्रिया कहते है।

8. एक पारा बैरोमीटर में यदि पारायुक्त ट्यूब को उठा दिया जाए, तो– [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) पारा स्तंभ की ऊर्ध्वाधर ऊँचाई घटेगी
(B) पारा स्तंभ की ऊर्ध्वाधर ऊँचाई समान रहेगी
(C) पारा स्तंभ की लंबाई ट्यूब में बढ़ेगी
(D) एक से अधिक विकल्प सही है

उत्तर : (B) पारा स्तंभ की ऊर्ध्वाधर ऊँचाई समान रहेगी

व्याख्या (Explanation) : बैरोमीटर की ऊँचाई वायुदाब पर निर्भर करती है, ट्यूब उठाने से वायुदाब नहीं बदलता।

9. शक्ति का SI मात्रक है– [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) वाट
(B) जूल
(C) न्यूटन
(D) पास्कल

उत्तर : (A) वाट

व्याख्या (Explanation) : कार्य करने की दर या ऊर्जा के स्थानांतरण की दर को कहते हैं । इसका S.I. मात्रक वाट (W) होता है।

10. गैसों को द्रवित किया जा सकता है– [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) उच्च दाब, निम्न ताप
(B) निम्न दाब, उच्च ताप
(C) निम्न दाब, निम्न ताप
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (A) उच्च दाब, निम्न ताप

व्याख्या (Explanation) : गैस को द्रव बनाने के लिए दबाव बढ़ाया और ताप घटाया जाता है।

11. वेग बनाम समय ग्राफ की प्रवणता (Slope) किसके बराबर है? [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) वेग
(B) त्वरण
(C) दूरी
(D) गति

उत्तर : (B) त्वरण

व्याख्या (Explanation) : वेग-समय ग्राफ की ढलान बताती है कि वेग कितनी तेजी से बदल रहा है, यानी त्वरण।

12. नीचे दी गई कौनसी एक धातु अपने ऊपर ही ऑक्साइड की परत बनने के कारण संक्षारण से सुरक्षित रहती है? [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) एल्युमिनियम (Al)
(B) कॉपर (Cu)
(C) सिल्वर (Ag)
(D) गोल्ड (Au)

उत्तर : (A) एल्युमिनियम (Al)

व्याख्या (Explanation) : एल्युमिनियम के ऊपर ऑक्साइड की परत बन जाती है, जो उसे जंग से बचाती है।

13. 1 वोल्ट (Volt) होता है– [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) 1 जूल / सेकण्ड (1 J/s)
(B) 1 जूल / कूलॉम (1 J/C)
(C) 1 जूल / ऐम्पियर (1 J/A)
(D) इनमें से कोई नहीं (None Of These)

उत्तर : (B) 1 जूल / कूलॉम (1 J/C)

व्याख्या (Explanation) : किसी इकाई धनावेश को अनंत से उस बिंदु तक लाने में किया गया कार्य को विद्युत् विभव कहते है।

इसका सूत्र : V=W/q, जहाँ (V) विभव, (W) किया गया कार्य (जूल में), और (q) आवेश (कूलम्ब में) है।

इसका S. I. मात्रक/इकाई : वोल्ट (Volt) है, जहाँ 1 वोल्ट = 1 जूल प्रति कूलम्ब (J/C)

14. प्रोकैरियोट्स और यूकैरियोट्स के बीच का अंतर संबंधित है– [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) प्रोटीन
(B) प्लाज्मा झिल्ली
(C) न्यूक्लियस
(D) डीएनए

उत्तर : (C) न्यूक्लियस

व्याख्या (Explanation) : प्रोकैरियोट्स (जैसे बैक्टीरिया) में वास्तविक केन्द्रक (न्यूक्लियस) नहीं होता, जबकि यूकैरियोट्स ((जैसे पौधे, जानवर, कवक) में एक झिल्ली-बद्ध केन्द्रक होता है।

15. ग्रीनहाउस गैसें हैं– [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) मिथेन (CH₄)
(B) नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O)
(C) कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂)
(D) सभी (All)

उत्तर : (D) सभी

व्याख्या (Explanation) : वायुमंडल में उपस्थित ऐसी गैसें हैं जो पृथ्वी से निकलने वाली गर्मी (ऊष्मा) को रोक लेती हैं, जिससे पृथ्वी का तापमान रहने योग्य बना रहता है। उसे ग्रीनहाउस गैस कहते है।
जैसे ‘ग्रीनहाउस’ पौधों को गर्म रखता है, वैसे ही ग्रीनहाउस गैसें पृथ्वी को गर्म रखती हैं।
कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂), मीथेन (CH₄), नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O) तथा जल वाष्प (H₂O) ।

अर्थात् इस प्रश्न में मिथेन (CH₄) , नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O) और कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) – तीनों ग्रीनहाउस गैसें हैं।

16. सामान्य नेत्र के लिए दूर बिन्दु है– [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) 25 मी.
(B) 25 सेमी.
(C) 25 मिमी.
(D) अनंत

उत्तर : (D) अनंत

व्याख्या (Explanation) : एक स्वस्थ मनुष्य के आँख के लिए, निकट बिंदु 25 सेंटीमीटर और दूर बिंदु अनंत पर है।
अर्थात् सामान्य आँख के लिए दूर बिंदु अनंत होता है, यानी बहुत दूर की चीज़ साफ दिखती है।

17. तत्व X, XCl₂ सूत्र के साथ एक क्लोराइड बनाता है, जो उच्च गलनांक वाला ठोस होता है। X संभवतः आवर्त सारणी के उसी समूह में होगा, जैसे– [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) Na
(B) Mg
(C) Al
(D) Si

उत्तर : (B) Mg

व्याख्या (Explanation) : XCl₂ बताता है कि तत्व द्विसंयोजी है, इसलिए वह मैग्नीशियम वाले समूह का होगा।

18. उबलने से तात्पर्य किस परिवर्तन से है? [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) ठोस से तरल
(B) वाष्प से तरल
(C) तरल से ठोस
(D) तरल से वाष्प

उत्तर : (D) तरल से वाष्प

व्याख्या (Explanation) : उबलने में तरल सीधे गैस में बदल जाता है।

19. सहसंयोजी यौगिक (Covalent compounds) साधारणतः– [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) पानी में घुलनशील होते हैं
(B) पानी में अघुलनशील होते हैं
(C) पानी में आयनित होते हैं
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B) पानी में अघुलनशील होते हैं

व्याख्या (Explanation) : सहसंयोजी यौगिक आमतौर पर पानी में नहीं घुलते।

20. इनमें से क्या जीवित जीवों के शरीर द्वारा स्रावित (Excrete) नहीं होता है? [Bihar D.El.Ed. 2025, 10/09/2025]

(A) अमोनिया (NH₃)
(B) कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂)
(C) यूरिया (CO(NH₂)₂)
(D) ऑक्सीजन (O₂)

उत्तर: (D) ऑक्सीजन

व्याख्या (Explanation) : ऑक्सीजन (O₂) शरीर द्वारा बाहर नहीं निकाली जाती, बल्कि शरीर इसे उपयोग करता है।

मेरे प्यारे भाई-बहिन, अगर तुमको यह Science Top 20 MCQs Bihar DElEd Exam 2026 का पोस्ट उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
रोज़ ऐसे ही Exam-Focused MCQs, Notes और Free Test Series के लिए हमारी Website पर आये साथ ही तुम हमारे YouTube Channel : Kanak Ki PathShala पर भी वीडियो देख सकते हो ।
मेहनत आपकी है, सही Direction हमारी — Success जरूर मिलेगी ।

पढ़ाई में साथ चाहिए? हमारे साथ जुड़िए

Free Test, PDF और Online Practice के लिए हमारे Social Media को Follow करें और अपनी तैयारी को और मजबूत बनाएं

किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें

+91-720-916-1568   |   support@kanakkipathshala.com

×

📢 Subscribe Our Channel

Latest updates & tutorials ke liye subscribe karein 🙏

▶ Subscribe Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️ यह वेबसाइट केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाई गई है। हमारा Bihar School Examination Board (BSEB) से कोई सीधा संबंध नहीं है। यहाँ दिए गए प्रश्न, उत्तर व सामग्री केवल पढ़ाई और तैयारी के लिए हैं। Official जानकारी और नोटिस के लिए हमेशा Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in देखें।

© 2025 Bihar Board Question Bank · All Rights Reserved.