ढहते विश्वास कहानी MCQs & Free PDF | Dhahte Viswas Objective Questions | Class 10th Bihar Board 2027

नमस्ते स्टूडेंट्स, क्या आप बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे है ? यदि हाँ तो देर किस बात की है, आपका भाई मनदीप सर लेकर आये वर्णिका भाग – 2 के अध्याय – 2. ढहते विश्वास (कहानी) के आसान भाषा में नोट्स और प्रश्न उत्तर। इसे सिर्फ एक बार अच्छे से पढ़ लो, सभी चीजे आसानी से याद हो जाएगी। तो देर किस बात की है, चलिए पढ़ते है।

कक्षा 10वीं – हिन्दी,वर्णिका भाग-2  (बिहार बोर्ड) के छात्रों के लिए ढहते विश्वास कहानी | Dhahte Viswas Objective Questions एक जरूरी अध्ययन सामग्री है।

इसमें Bihar Board Class 10th Hindi के सभी MCQs, Answer Key और Previous Year Questions शामिल हैं।

हिन्दी,वर्णिका भाग-2 Dhahte Viswas Objective Questions लेखक परिचय

ढहते विश्वास कहानी – लेखक परिचय

  • लेखक का नाम: सातकोड़ी होता
  • जन्म: 29 अक्टूबर 1929 ई०, मयूरभंज, उड़ीसा
  • प्रकाशित पुस्तकें: एक दर्जन से अधिक
  • व्यावसायिक जीवन:
    • भुवनेश्वर में भारतीय रेल यातायात सेवा के अंतर्गत रेल समन्वय आयुक्त
    • उड़ीसा सरकार के वाणिज्य एवं यातायात विभाग में विशेष सचिव
    • उड़ीसा राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष

  • साहित्यिक योगदान:
    • कथा साहित्य में उड़ीसा का जीवन गहरी आंतरिकता के साथ प्रकट हुआ

  • यह कहानी:
    • राजेन्द्र प्रसाद मिश्र द्वारा संपादित एवं अनूदित ‘उड़िया की चर्चित कहानियाँ’ (विभूति प्रकाशन, दिल्ली) से साभार संकलित

ढहते विश्वास कहानी – Question Bank Objective Questions (MCQs)

मेरे प्यारे भाई-बहनों ❤️

ढहते विश्वास कहानी के Previous Year Questions (PYQs) के माध्यम से आप जान सकते हैं कि बिहार बोर्ड की परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों को अच्छे से समझिए और अभ्यास कीजिए, ताकि परीक्षा की तैयारी और भी बेहतर हो सके।

ढहते विश्वास कहानी : MCQs

प्रश्न #1. सातकोड़ी होता किस भाषा के प्रमुख कथाकार हैं? [2023AI]

(A) पंजाबी

(B) अंग्रेजी

(C) उड़िया

(D) हिन्दी

प्रश्न #2. ‘ढहते विश्वास‘ शीर्षक कहानी में, तूफान में किसका घर टूट गया था? [2023AI]

(A) गुणनिधि का

(B) सरपंच का

(C) तहसीलदार का

(D) लक्ष्मी का

प्रश्न #3. कटक शहर को बाढ़ की चपेट से बचाने के लिए किसने पत्थर का बाँध बँधवाया था? [2023AI]

(A) राजा खारवेल ने

(B) राजा ओड ने

(C) महाराज ययाति केशरी ने

(D) राजा स्कन्दवर्मन ने

प्रश्न #4. ‘ढहते विश्वास‘ शीर्षक पाठ के रचनाकार का नाम क्या है? [2023AII]

(A) श्रीनिवास

(B) ईश्वर पेटलीकर

(C) सुजाता

(D) सातकोड़ी होता

प्रश्न #5. ‘ढहते विश्वास‘ शीर्षक पाठ में किस बाँध के टूटने की बात कही गयी है? [2023AII, 2024AI, 2025AI]

(A) दलेई बाँध

(B) टिहरी बाँध

(C) सरदार सरोवर बाँध

(D) फरक्का बाँध

प्रश्न #6. ‘ढहते विश्वास‘ कहानी में किस राज्य की बाढ़ एवं सूखा से प्रभावित दिखाया गया है? [2021AI]

(A) उड़ीसा

(B) बिहार

(C) नेपाल

(D) केरल

प्रश्न #7. ‘ढहते विश्वास‘ कहानी में स्कूल कहाँ है? [2020AI]

(A) पठार के नीचे

(B) टीले के नीचे

(C) पहाड़ के नीचे

(D) पेड़ के नीचे

प्रश्न #8. किस लेखक के कथा साहित्य में उड़ीसा का जीवन गहरी आंतरिकता के साथ प्रकट हुआ है? [2021AII]

(A) सातकोड़ी होता

(B) श्रीनिवास

(C) सुजाता

(D) ईश्वर पेटलीकर

प्रश्न #9. कौन हल्ला कर बाढ़ से सबको सचेत कर रहे थे? [2021AII]

(A) चंदरा

(B) गुणनिधि, अच्युत

(C) शंकर, मकरा

(D) इनमें से सभी

प्रश्न #10. ‘ढहते विश्वास‘ कहानी के सम्पादक कौन हैं। [2021AII]

(A) ईश्वर पेटलीकर

(B) सातकोड़ी होता

(C) श्रीनिवास

(D) सुजाता

प्रश्न #11. लक्ष्मी के बड़े लड़के का नाम क्या था? [2018AI, 2021AII]

(A) आदित्य

(B) अमित

(C) अमर

(D) अच्युत

प्रश्न #12. ‘स्वेच्छा सेवक दल‘ का गठन किसने किया? [2021AII]

(A) गुणनिधि ने

(B) लक्ष्मी ने

(C) सरपंच ने

(D) केशव ने

प्रश्न #13. लक्ष्मण कहाँ नौकरी करता था? [2019AII, 2021AII]

(A) बम्बई में

(B) मद्रास में

(C) कलकत्ता में

(D) दिल्ली में

प्रश्न #14. लक्ष्मी के पति का क्या नाम है? [2020AI & AII]

(A) वीरेन्द्र

(B) लक्ष्मण

(C) राजनेश

(D) महेश

प्रश्न #15. किस नदी के बाँध के नीचे लक्ष्मी का घर था? [2020AI]

(A) गंगा

(B) यमुना

(C) सरस्वती

(D) देवी

प्रश्न #16. ‘सातकोड़ी होता‘ कथाकार हैं- [2020AI]

(A) पंजाबी के

(B) गुजराती के

(C) उड़िया के

(D) हिन्दी के

प्रश्न #17. लक्ष्मी कहानी का केंद्रीय पात्र है [2019AI]

(A) ढहते विश्वास

(B) धरती कब तक घुमेगी

(C) माँ

(D) नगर

प्रश्न #18. बाढ़ की समस्या कहानी के केंद्र में है। [2019AII]

(A) माँ

(B) ढहते विश्वास

(C) नगर

(D) धरती कब तक घुमेगी

प्रश्न #19. ‘ढहते विश्वास‘ कहानी का प्रमुख पात्रा है- [2019A]

(A) मंगम्मा

(B) सीता

(C) लक्ष्मी

(D) पाप्पाति

प्रश्न #20. ‘ढहते विश्वास‘ किस भाषा से अनुदित है? [2018AI]

(A) कन्नड़

(B) तमिल

(C) उड़िया

(D) गुजराती

प्रश्न #21. ‘ढहते विश्वास‘ कहानी किस लेखक द्वारा अनुदित है? [2018AII]

(A) राजेन्द्र प्रसाद मिश्र

(B) वी० आर० नारायण

(C) गोपाल दास नागर

(D) के० ए० जमुना

प्रश्न #22. “तुरई के फूल की तरह खिल-खिलाकर हँसते लोग सहसा मुरझा गये” यह पंक्ति किस कहानी की है? [2022AI]

(A) धरती कब तक घुमेगी कहानी

(B) नगर कहानी

(C) माँ कहानी

(D) ढहते विश्वास कहानी

प्रश्न #23. बारी-बारी से गाँव के लड़के किसकी निगरानी कर रहे हैं? [2022AI]

(A) दलेइ बाँध की

(B) गाँव की

(C) नदी की

(D) मंदिर की

प्रश्न #24. लक्ष्मी अपनी दोनों लड़कियों और छोटे बेटे को सुलाकर कहाँ गयी? [2022AI]

(A) खलिहान में

(B) गुहाल में

(C) रसोई में

(D) कमरे में

प्रश्न #25. घर पर दो लड़कियों और सालभर के लड़के को लेकर कौन अकेली है? [2022AII]

(A) पड़ोसन

(B) लक्ष्मी

(C) शंकर की बहन

(D) गुणनिधि की माँ

प्रश्न #26. सातकोड़ी होता का जन्म कब हुआ था? [2022AII]

(A) 24 अक्टूबर, 1927 ई०

(B) 11 अक्टूबर, 1928 ई०

(C) 29 अक्टूबर, 1929 ई०

(D) 30 अक्टूबर, 1930 ई०

प्रश्न #27. हल किराये पर लेकर बीघे भर जमीन में खेती कौन करवायी थी? [2022AII]

(A) सरपंच

(B) मुखिया

(C) तहसीलदार

(D) लक्ष्मी

प्रश्न #28. बारिश होते देख किसे लग रहा था जैसे इस बार भी बाढ़ आयेगी? [2024AI]

(A) रानी को

(B) लक्ष्मी को

(C) आरती को

(D) राधा को

प्रश्न #29. ‘ढहते विश्वास‘ कहानी में कैसी समस्या का वर्णन है? [2024AI]

(A) दहेज की समस्या

(B) अकाल की समस्या

(C) बाढ़ की समस्या

(D) घूसखोरी की समस्या

प्रश्न #30. ‘ढहते विश्वास‘ में किस बाँध के टूटने का प्रसंग आया है? [2025AII]

(A) दलेइ बाँध

(B) फरक्का बाँध

(C) सिरकुरा बाँध

(D) भीमताल बाँध

Dhahte Viswas Objective Questions – Answer Key

1-(C) उड़िया, 2-(D) लक्ष्मी का, 3-(C) महाराज ययाति केशरी ने, 4-(D) सातकोड़ी होता, 5-(A) दलेई बाँध, 6-(A) उड़ीसा, 7-(B) टीले के नीचे, 8-(A) सातकोड़ी होता, 9-(B) गुणनिधि, अच्युत, 10-(B) सातकोड़ी होता, 11-(D) अच्युत, 12-(A) गुणनिधि ने, 13-(C) कलकत्ता में, 14-(B) लक्ष्मण, 15-(D) देवी, 16-(C) उड़िया के, 17-(A) ढहते विश्वास कहानी, 18-(B) ढहते विश्वास, 19-(C) लक्ष्मी, 20-(C) उड़िया, 21-(A) राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, 22-(D) ढहते विश्वास, 23-(A) दलेइ बाँध की, 24-(B) गुहाल में, 25-(B) लक्ष्मी, 26-(C) 29 अक्टूबर, 1929 ई०, 27-(D) लक्ष्मी, 28-(B) लक्ष्मी को, 29-(C) बाढ़ की समस्या, 30-(A) दलेइ बाँध

‘ढहते विश्वास’ कहानी से बोर्ड परीक्षा में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी में, तूफान में किसका घर टूट गया था? [2023AI]

उत्तर : ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी में, तूफान में लक्ष्मी का घर टूट गया था ।

2. ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक पाठ के रचनाकार का नाम क्या है? [2023AII]

उत्तर : ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक पाठ के लेखक सातकोड़ी होता हैं।

3. ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक पाठ में किस बाँध के टूटने की बात कही गयी है? [2023AII, 2024AI, 2025AI]

उत्तर : ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक पाठ में दलेई बाँध के टूटने की बात कही गई है, जो महानदी पर बना हुआ था , जिसके टूटने से बाढ़ आई थी ।

ढहते विश्वास (कहानी) : लघु उत्तरीय प्रश्न – Subjective Question | Bihar Board Exam 2027

ढहते विश्वास कहानी के मुख्य घटनाक्रम, पात्रों और समस्याओं को समझने का सबसे आसान तरीका हैं। इन्हें हल करने से आप कहानी की गहरी समझ प्राप्त कर सकते हैं और परीक्षा में सटीक और संक्षिप्त उत्तर देने में सक्षम बनते हैं। यह अभ्यास छात्रों को अभ्यास के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।

1. लक्ष्मी कौन थी और उसका घर कहाँ था? ‘ढहते विश्वास‘ उत्तर : शीर्षक कहानी के अनुसार लिखें। [2023AI]

लक्ष्मी ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी की मुख्य पात्र थी। उसका पति लक्ष्मण कलकत्ता में नौकरी करता था। लक्ष्मी का घर देवी नदी के बाँध के नीचे था।

2. ‘ढहते विश्वास‘ शीर्षक कहानी के लेखक का नाम क्या है? उत्तर : इस कहानी में किस राज्य को बाढ़ एवं सुखा से प्रभावित दिखाया गया है? [2023AII]

‘ढहते विश्वास‘ शीर्षक कहानी के लेखक का नाम सातकोड़ी होता है। इस कहानी में उड़ीसा राज्य को बाढ़ एवं सूखा से प्रभावित दिखाया गया है।

3. नदी की बाढ़ का विकराल रूप देखने के बावजूद मनुष्य वहाँ से क्यों नहीं खिसका?

उत्तर : नदी के बाँध का विकराल रूप देखने के बावजूद भी मनुष्य वहाँ से नहीं खिसका, क्योंकि उन्हें पता था कि यदि बाँध टूट जाता है तो बाढ़ की स्थिति भयावह हो जाएगी, जिससे जान-माल की बड़ी क्षति होगी।

4. लक्ष्मण कहाँ नौकरी करता था? [2021AII]

उत्तर : लक्ष्मण, जो लक्ष्मी का पति था, कलकत्ता (आज का कोलकाता) में नौकरी करता था।

5. लक्ष्मी कौन थी? [2019AI]

उत्तर : लक्ष्मी ढहते विश्वास कहानी की प्रमुख पात्रा थी। उसका पति लक्ष्मण कलकत्ता में नौकरी करता था। पति द्वारा भेजे गए पैसों से घर का खर्च नहीं चलता था, इसलिए वह तहसीलदार साहब के घर का काम कर किसी तरह जीवन-यापन करती थी।

6. लक्ष्मी की पारिवारिक परिस्थिति का वर्णन करें। [2013A, 2016AII]

उत्तर : लक्ष्मी ‘ढहते विश्वास‘ कहानी की प्रमुख पात्रा है। उसका पति लक्ष्मण कलकत्ता में नौकरी करता है, लेकिन उसकी कमाई अपर्याप्त है। इसलिए लक्ष्मी तहसीलदार के घर का काम कर अपना और बच्चों का पेट पालती है। उसके पास पूर्वजों द्वारा छोड़ा गया एक बीघा खेत था। वह एक तरफ सूखा और दूसरी तरफ बाढ़ की आशंका से हमेशा चिंतित रहती थी।

7. ढहते विश्वास कहानी में आये बाढ़ के दृश्यों का चित्रण अपने शब्दों में प्रस्तुत करें। [2016AII]

उत्तर : ढहते विश्वास कहानी में बाढ़ का दृश्य अत्यंत भयावह था। लगातार वर्षा के कारण देवी नदी का बाँध टूट गया और पानी तेजी से गाँव में घुस गया। लोग जान बचाने के लिए ऊँचे टीले के नीचे स्थित स्कूल की ओर भागते हैं। लक्ष्मी अपने बच्चे को गोद में लेकर एक पेड़ के ऊपर चढ़ जाती है और किसी तरह अपने प्राण बचाती है, जबकि पूरा गाँव पानी में डूब जाता है।

8. ढहते विश्वास कहानी की लक्ष्मी का चरित्र चित्रण करें। [2015AI]

उत्तर : लक्ष्मी एक संघर्षशील और साहसी महिला है। वह आर्थिक विपन्नता में भी तहसीलदार के घर काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। वह बाढ़ की त्रासद स्थितियों का डटकर सामना करती है और हौसला नहीं छोड़ती। उसका व्यक्तित्व किसी भी संकट में हार न मानने की भारतीय नारी की विशेषता को दर्शाता है।

9. ढहते विश्वास कहानी के आधार पर प्रमाणित करें कि उड़ीसा का जन-जीवन बाढ़ और सूखा से काफी प्रभावित है? [2015AII]

उत्तर : ढहते विश्वास कहानी उड़ीसा के जन-जीवन पर बाढ़ और सूखा के दोहरे प्रकोप को दर्शाती है। गर्मी में वर्षा न होने से फसलें सूख जाती हैं और किसान तबाह हो जाते हैं। वहीं, बरसात में नदियों का जल स्तर बढ़ने से बाँध टूटते हैं और भयंकर बाढ़ आती है, जिससे जान-माल की भारी क्षति होती है।

10. ढहते विश्वास कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर विचार करें। [2014AI, 2017AI]

उत्तर : कहानी का नाम ‘ढहते विश्वास’ पूरी तरह से सार्थक है। गाँव के लोगों की आस्था और भरोसा माँ चंडेश्वरी पर था, साथ ही बाढ़ रोकने के लिए बनाए गए बाँध पर भी था। जब बाँध टूटता है और प्रकृति का प्रकोप इतना विकराल होता है कि भगवान भी सहायता नहीं करते, तो लोगों का विश्वास इन दोनों से टूट जाता है।

11. लक्ष्मी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालें। [2012A]

उत्तर : लक्ष्मी का नारी-व्यक्तित्व संवेदनशील और संघर्षमय है। वह जिस साहस के साथ बाढ़ की त्रासद स्थितियों का सामना करती है, वह अविस्मरणीय है। बाढ़ से भले ही उसका घर-परिवार टूट गया हो, पर वह हार नहीं मानती और अपने हौसले को बनाए रखती है। वह आर्थिक विपन्नता में भी अकेली खड़ी होने की क्षमता रखती है।

12. लक्ष्मी कौन थी? उसके पति का क्या नाम था ? [2022AII]

उत्तर : लक्ष्मी ढहते विश्वास कहानी की प्रमुख पात्रा थी। उसके पति का नाम लक्ष्मण था।

13. बाढ़ आने के पहले लक्ष्मी ने क्या किया? [2025AII]

उत्तर : बाढ़ आने से पहले सतर्कता दिखाते हुए लक्ष्मी ने कई काम किए। उसने एक बोरे में थोड़ा-सा चिवड़ा, दो काँसे के बर्तन और अंगोछा भरकर रख लिया। उसने गाय, बछड़े और बकरियों को भी खोल दिया और घर की सारी चीजें एक कमरे में इकट्ठा करके ताला लगा दिया।

निष्कर्ष :

मेरे प्यारे भाई-बहनों ❤️

ढहते विश्वास (Dhahte Vishwas) कहानी के Objective Questions और Answer Key की मदद से आप इस कहानी को अच्छी तरह समझ सकते हैं। इसमें कहानी के मुख्य पहलुओं, पात्रों और घटनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं, जो बिहार बोर्ड की परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद करेंगे।

भाई-बहनों, इन सभी प्रश्नों का नियमित अभ्यास कीजिए और अपने उत्तरों को Answer Key से मिलाकर देखिए। इससे आपको अपनी तैयारी का पता चलेगा और परीक्षा में अच्छे अंक लाने में भी मदद मिलेगी। ❤️

नीचे दिए गए PDF में आप ढहते विश्वास (Dhahte Vishwas) कहानी के सभी महत्वपूर्ण MCQs और Answer Key को देख सकते हैं।

Bihar Board Class 10th Hindi Objective Question / MCQs / PDF/ Model Paper & Question Bank 2026 For Bihar Board Exam

मेरे प्यारे भाई-बहनों ❤️, कक्षा 10वीं हिंदी (वर्णिका भाग 2) के सभी अध्यायों के महत्वपूर्ण MCQs का लिंक नीचे दिया गया है। 📚👇

इस लिंक पर क्लिक करके आप हिंदी के सभी अध्यायों के Objective Questions की तैयारी कर सकते हैं। इसमें पिछले वर्षों की परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न (PYQs) भी शामिल हैं, जो बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2027 की तैयारी के लिए बहुत उपयोगी हैं।

तो भाई-बहनों, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए और अपनी तैयारी को मजबूत बनाइए। ❤️✍️

Class 10th हिन्दी, वर्णिका भाग 2 Objective Question Bank

📘 BiharBoardQuestionBank.com – Follow Us On

<!-- Popup Background -->
<div id="ytPopup" style="
position:fixed;
top:0; left:0;
width:100%; height:100%;
background:rgba(0,0,0,0.6);
display:flex;
align-items:center;
justify-content:center;
z-index:9999;
">

  <!-- Popup Box -->
  <div style="
  background:#fff;
  padding:25px;
  width:300px;
  text-align:center;
  border-radius:10px;
  position:relative;
  ">

    <!-- Close Button -->
    <span onclick="closePopup()" style="
    position:absolute;
    top:8px; right:12px;
    cursor:pointer;
    font-size:20px;
    font-weight:bold;
    ">×</span>

    <h3>📢 Subscribe Our Channel</h3>
    <p>Latest updates & tutorials ke liye subscribe karein 🙏</p>

    <a href="https://www.youtube.com/@KanakKiPathShala" target="_blank"
    style="
    display:inline-block;
    padding:10px 20px;
    background:red;
    color:#fff;
    text-decoration:none;
    border-radius:5px;
    ">
    ▶ Subscribe Now
    </a>

  </div>
</div>

<script>
function closePopup(){
  document.getElementById("ytPopup").style.display="none";
}
</script>

One thought on “ढहते विश्वास कहानी MCQs & Free PDF | Dhahte Viswas Objective Questions | Class 10th Bihar Board 2027”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️ यह वेबसाइट केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाई गई है। हमारा Bihar School Examination Board (BSEB) से कोई सीधा संबंध नहीं है। यहाँ दिए गए प्रश्न, उत्तर व सामग्री केवल पढ़ाई और तैयारी के लिए हैं। Official जानकारी और नोटिस के लिए हमेशा Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in देखें।

© 2025 Bihar Board Question Bank · All Rights Reserved.