नमस्ते स्टूडेंट्स, क्या आप बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे है ? यदि हाँ तो देर किस बात की है, आपका भाई मनदीप सर लेकर आये वर्णिका भाग – 2 के अध्याय – 5. धरती कब तक घूमेगी (राजस्थानी कहानी) के आसान भाषा में नोट्स और प्रश्न उत्तर।
इसे सिर्फ एक बार अच्छे से पढ़ लो, सभी चीजे आसानी से याद हो जाएगी। तो देर किस बात की है, चलिए पढ़ते है।
धरती कब तक घूमेगी (कहानी) Objective Questions | Dharti Kab Tak Ghumegi Kahani Objective Questions Bihar Board Free PDF 2026 — इस पोस्ट में आपको मिलेंगे Bihar Board Class 10th Hindi Chapter 5 Dharti Kab Tak Ghumegi Kahani के सभी Objective Questions Answers जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं।
Dharti Kab Tak Ghumegi Kahani Objective Questions Bihar Board
नीचे दिए गए सभी MCQs प्रश्न Bihar Board Exam में पूछे जा चुके हैं और ये प्रश्न Bihar Board Class 10th Hindi Question Bank 2026 के अनुसार तैयार किए गए हैं। इनका Answer Key इस पोस्ट के अंत में दिया गया है।
धरती कब तक घूमेगी – कहानी (Dharti Kab Tak Ghumegi) – Previous Year MCQs
1. किसे महसूस हुआ कि पृथ्वी और आकाश के बीच घुटन भरी हुई है? [2023AI]
(A) सीता को
(B) पुष्पा को
(C) नारायण को
(D) भँवरी को
उत्तर : (A) सीता को
व्याख्या: जब सीता के तीनों बेटों ने उसे बोझ समझ लिया और उसे अलग-अलग महीनों के लिए बाँट दिया, तो उसे अपने ही घर में दम घुटने जैसा महसूस होने लगा। उसे लगा कि यह दुनिया अब उसके रहने लायक नहीं रही।
2. बिज्जू की पत्नी का नाम था? [2023AI]
(A) राधा
(B) पुष्पा
(C) भँवरी
(D) मीरा
उत्तर : (B) पुष्पा
व्याख्या: याद रखने के लिए एक छोटी सी लिस्ट बना लो: कैलास (बड़ा बेटा) की पत्नी राधा, नारायण की पत्नी भँवरी, और सबसे छोटे बेटे बिज्जू की पत्नी पुष्पा थी।
3. राजस्थानी भाषा के सफल कहानीकार कौन हैं?
(A) साँवर दइया
(B) श्रीनिवास
(C) सातकोड़ी होता
(D) सुजाता
उत्तर : (A) साँवर दइया
व्याख्या: ‘धरती कब तक घूमेगी’ एक राजस्थानी कहानी है और इसके लेखक साँवर दइया जी हैं। उन्होंने समाज की कड़वी सच्चाई को बहुत सुंदर तरीके से लिखा है।
4. पाठ में सीता के बड़े लड़के का नाम क्या था? [2023AII]
(A) नारायण
(B) बिज्जू
(C) कैलास
(D) हुलास
उत्तर : (C) कैलास
व्याख्या: सीता का सबसे बड़ा बेटा कैलास था। घर की सारी समस्याओं और माँ को ‘बाँटने’ के फैसलों की शुरुआत अक्सर इसी के द्वारा की गई थी।
5. ‘धरती कब तक घुमेगी’ के रचनाकार कौन हैं? [2019AII, 2021AI]
(A) सातकोड़ी होता
(B) ईश्वर पेटलीकर
(C) सुजाता
(D) साँवर दइया
उत्तर : (D) साँवर दइया
व्याख्या: जैसा कि मैंने ऊपर बताया, इस मर्मस्पर्शी कहानी को साँवर दइया जी ने लिखा है।
6. ‘धरती कब तक घुमेगी’ शीर्षक कहानी में किसे महसूस होने लगा कि आकाश अनन्त नहीं है? [2025AII]
(A) पुष्पां को
(B) भँवरी को
(C) बिज्जू को
(D) सीता को
उत्तर : (D) सीता को
व्याख्या: जब इंसान बहुत दुखी होता है और उसे हर तरफ से हार महसूस होती है, तो उसे सब कुछ छोटा और सीमित लगने लगता है। सीता को भी अपनी बेबसी में आकाश छोटा लगने लगा था।
7. सीता के कितने लड़के थे? [2021AI]
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) छह
उत्तर : (A) तीन
व्याख्या: सीता के तीन बेटे थे— कैलास, नारायण और बिज्जू। इन्हीं तीनों के बीच सीता को एक-एक महीने के लिए ‘घूमना’ पड़ता था।
8. सीता के बेटों ने सीता को कितने रुपए माहवारी खर्च देने का निर्णय लिया? [2018AI, 2021AI]
(A) 100 रु
(B) 50 रु०
(C) 60 रु०
(D) 70 रु०
उत्तर : (B) 50 रु०
व्याख्या: जब रोटी का बँवारा हुआ, तो अंत में बेटों ने तय किया कि माँ को अब खिलाएंगे नहीं, बल्कि तीनों बेटे 50-50 रुपये महीने का देंगे ताकि वह अपना अलग खाना बना सके। यही वह बात थी जिसने सीता के स्वाभिमान को चोट पहुँचाई।
9. किस दिन सीता को लगा कि ‘लापसी’ बिल्कुल फीकी है? [2021AII]
(A) नाहरसिंहजी वाले दिन
(B) दुर्गापूजा वाले दिन
(C) दीपावली वाले दिन
(D) होली वाले दिन
उत्तर : (A) नाहरसिंहजी वाले दिन
व्याख्या: नाहरसिंहजी के उत्सव के दिन घर में लापसी बनी थी, लेकिन परिवार के झगड़ों और मन के दुख के कारण सीता को वह मिठाई भी फीकी और बेस्वाद लग रही थी।
10. ‘धरती कब तक घूमेगी’ कहानी किस लेखक द्वारा अनुदित है? [2018AII]
(A) गोपाल दास नागर
(B) साँवर दइया
(C) के० ए० जमुना
(D) राजेन्द्र
उत्तर : (B) साँवर दइया
व्याख्या: इस कहानी को मूल राजस्थानी से हिंदी में अनुवाद भी स्वयं साँवर दइया ने ही किया है।
11. ‘धरती कब तक घूमेगी’ कैसी कहानी है? [2022AI]
(A) धार्मिक
(B) राजनीतिक
(C) आंचलिक
(D) सामाजिक
उत्तर : (D) सामाजिक
व्याख्या: यह एक ‘सामाजिक’ कहानी है क्योंकि यह हमारे समाज में बुजुर्गों की स्थिति, परिवार के बिखराव और रिश्तों की कड़वाहट को दिखाती है।
12. अगले दिन सीता ने क्या किया ? [2022AI]
(A) घर छोड़ दी
(B) रोने लगी
(C) काम करने लगी
(D) बिज्जू के पास चली गई
उत्तर : (A) घर छोड़ दी
व्याख्या: जब सीता को लगा कि अब वह इस घर में सिर्फ एक वस्तु बनकर रह गई है और उसे 50 रुपये महीने देने की बात की गई, तो उसने अपना स्वाभिमान बचाते हुए अंधेरे में ही घर छोड़ दिया।
13. भर आयी आँखें पोंछकर किसने आकाश की ओर देखा? [2022AII]
(A) सीता ने
(B) पुष्पा ने
(C) भँवरी ने
(D) राधा ने
उत्तर : (A) सीता ने
व्याख्या: जब सीता घर से निकल रही थी, तो उसकी आँखें भर आईं। उसने अपनी बेबसी को पोंछा और खुले आकाश की ओर देखा, जो अब उसे अपनी आजादी जैसा लग रहा था।
14. ‘माँ को रखने का ठेका सिर्फ उसी ने तो नहीं ले रखा है।’ यह किसने कहा? [2024AI]
(A) कैलास ने
(B) नारायण ने
(C) बिज्जू ने
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) कैलास ने
व्याख्या: बड़े बेटे कैलास ने यह बात कही थी जब माँ को रखने की जिम्मेदारी पर बहस हो रही थी। यहीं से माँ को ‘एक-एक महीना’ रखने का नियम शुरू हुआ था।
15. राधा किसकी पत्नी है? [2024AII]
(A) कैलास की
(B) नारायण की
(C) हरि की
(D) बिज्जू की
16. ‘धरती कब तक घूमेगी’ शीर्षक पाठ की नायिका कौन है? [2025AI]
(A) राधा
(B) मांडवी
(C) उर्मिला
(D) सीता
उत्तर : (A) कैलास की
व्याख्या: राधा, सीता के सबसे बड़े बेटे कैलास की पत्नी थी।
17. तीन बेटे की माँ है- एक माँ। किस कहानी की पंक्ति है? [2020AI, 2023AII]
(A) माँ
(B) नगर
(C) ढहते विश्वास
(D) धरती कब तक घूमेगी
उत्तर : (D) धरती कब तक घूमेगी
व्याख्या: यह इस कहानी की सबसे दर्द भरी पंक्ति है। सीता के तीन बेटे होने के बावजूद भी उसे दर-दर भटकना पड़ता था। लेखक ने यहाँ कटाक्ष किया है कि जिस माँ के तीन-तीन जवान बेटे हों, उस माँ की ऐसी हालत है कि उसे खाने के लिए बेटों के बीच ‘महीनों’ में बँटना पड़ रहा है।
18. साँवर दइया _______ भाषा के सफल कहानीकार हैं.
(A) हिन्दी
(B) मराठी
(C) गुजराती
(D) राजस्थानी
उत्तर : (D) राजस्थानी
व्याख्या: साँवर दइया मुख्य रूप से राजस्थानी साहित्य के बड़े नाम हैं। उन्होंने राजस्थानी समाज की संस्कृति और वहाँ के परिवारों की समस्याओं को अपनी कहानियों में बहुत बखूबी उतारा है।
19. ‘धरती कब तक घूमेगी’ किस भाषा से अनुदित कहानी है? [2018AI]
(A) उड़िया
(B) गुजराती
(C) राजस्थानी
(D) कन्नड़
उत्तर : (C) राजस्थानी
व्याख्या: चूँकि इसके लेखक साँवर दइया राजस्थान से हैं, इसलिए यह कहानी मूल रूप से ‘राजस्थानी’ भाषा में लिखी गई थी। बाद में इसका हिंदी अनुवाद किया गया ताकि देश भर के छात्र इसे पढ़ सकें।
20. ‘अरे, अपनी अमीरी दिखाने के लिए रसमलाई भेजी है क्या!’ यह किसने कहा? [2022AI]
(A) नारायण की पत्नी भँवरी
(B) कैलास की पत्नी राधा
(C) विज्जू की पत्नी पुष्पा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) बिज्जू की पत्नी पुष्पा ने
व्याख्या: कहानी में जब कैलास की पत्नी राधा ने सीता के लिए रसमलाई भेजी थी, तो छोटे बेटे बिज्जू की पत्नी ‘पुष्पा’ को यह बात चुभ गई। उसने ताना मारते हुए कहा था कि यह अपनी अमीरी दिखाने का तरीका है। यह दिखाता है कि घर की बहुओं के बीच भी कितना मनमुटाव और जलन (ईर्ष्या) थी।
Dharti Kab Tak Ghumegi Kahani Objective Questions – Answer Key
नीचे दी गई Answer Key में सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं जो Bihar Board Class 10th Hindi Chapter 5 – धरती कब तक घूमेगी (कहानी) पर आधारित हैं। यह Dharti Kab Tak Ghumegi Kahani Objective Questions Answer Key आपकी परीक्षा तैयारी के लिए बेहद उपयोगी है। सभी उत्तर नवीनतम Question Bank 2026 और Model Paper पर आधारित हैं, जिससे आप अपने उत्तरों को मिलाकर Final Exam की सटीक तैयारी कर सकते हैं।
1 (A) सीता को , 2 (B) पुष्पा , 3 (A) साँवर दइया , 4 (C) कैलास , 5 (D) साँवर दइया , 6 (D) सीता को , 7 (A) तीन , 8 (B) 50 रु. , 9 (A) नाहरसिंहजी वाले दिन , 10 (B) साँवर दइया , 11 (D) सामाजिक , 12 (A) घर छोड़ दी , 13 (A) सीता ने , 14 (B) नारायण ने , 15 (A) कैलास की , 16 (D) सीता , 17 (D) धरती कब तक घूमेगी , 18 (D) राजस्थानी , 19 (C) राजस्थानी , 20 (C) विज्जू की पत्नी पुष्पा
Dharti Kab Tak Ghumegi Kahani Objective Questions – FAQ ❓
नीचे दिए गए FAQ में आपको Dharti Kab Tak Ghumegi Kahani के Objective Questions और उनकी Answer Key से जुड़े सामान्य सवाल मिलेंगे। ये प्रश्न Bihar Board Class 10th Hindi परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं, इसलिए इन्हें ध्यान से पढ़ना आपकी तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है 📘। आप इन्हें पढ़कर अपनी परीक्षा की तैयारी मजबूत कर सकते हैं और साथ ही Free PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सीता के कितने लड़के थे? [2021AI]
उत्तर : सीता को तीन लड़के थे।
2. सीता के बेटों ने सीता को कितने रुपए माहवारी खर्च देने का निर्णय लिया? [2018AI]
उत्तर : सीता के बेटों ने सीता को 50 रुपए माहवारी खर्च देने का निर्णय लिया था।
Bihar Board Class 10th Hindi Objective Questions, MCQs, PDF, Model Paper & Question Bank 2026
हमर भाई-बहन इस वीडियो को जरूर देखे क्योंकि इससे तुम्हे धरती कब तक घूमेगी (राजस्थानी कहानी) का पूरा नोट्स और कहानी तुरंत समझ आ जायेगा।
कक्षा 10वीं हिन्दी वर्णिका भाग 2 के महत्वपूर्ण अध्यायवार MCQs का लिंक नीचे दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करके आप हिंदी के सभी अध्यायों के MCQs (Multiple Choice Questions) की तैयारी कर सकते हैं, जिनमें पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न भी शामिल हैं। ये प्रश्न मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।
Class 10th हिन्दी वर्णिका भाग 2 Obective PDF Bihar Board का लिंक भी नीचे दिया गया है। यहां से इस किताब के सभी अध्यायों के MCQs की तैयारी कर सकते हैं। यह Bihar Board Class 10th Hindi Question Bank 2026 के अनुसार तैयार किया गया है।
Class 10th हिन्दी, वर्णिका भाग 2 Objective Question Bank
| # | कहानी (भाषा) |
|---|---|
| #1 | दही वाली मंगम्मा (कन्नड़) |
| #2 | ढहते विश्वास (उड़िया) |
| #3 | माँ कहानी (गुजराती) |
| #4 | नगर कहानी (तमिल) |
| #5 | धरती कब तक घूमेगी (राजस्थानी) |