दही वाली मंगम्मा का प्रश्न-उत्तर | Bihar Board Class 10th Hindi Varnika Bhag 2 Chapter 1 Dahi Wali Mangamma Question Answer & PDF Free Download

प्रिय विद्यार्थियों, यहाँ आपको “दही वाली मंगम्मा” पाठ के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर (Dahi Wali Mangamma Question Answer) एक ही जगह मिलेंगे।

इस अध्याय में सास-बहू के संबंधों, उनके आपसी मतभेद और प्रेम को भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

यह नोट्स बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की NCERT हिन्दी पाठ्यपुस्तक वर्णिका भाग 2 के अनुसार तैयार किए गए हैं। इसमें न केवल पाठ के सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं, बल्कि बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों का वर्षवार उल्लेख भी किया गया है।

दही वाली मंगम्मा कहानी का प्रश्न-उत्तर (Dahi Wali Mangamma Question Answer & Free PDF Download 2026)

दही वाली मंगम्मा : लघु उत्तरीय प्रश्न (Dahi Wali Mangamma Question Answer)

1. मंगम्मा अपने बेटे-बहू से अलग क्यों हो गयी? [2023AII]

उत्तर : मंगम्मा की बहू नंजम्मा अपने बेटे को खूब पीटती थी। इसी बात पर सास-बहू में अक्सर झगड़ा होने लगा। जब मंगम्मा ने अपने बेटे से शिकायत की, तब उसने अपनी पत्नी का ही पक्ष लिया। इस रोज़-रोज़ की कलह से बचने के लिए मंगम्मा अलग रहने लगी।

2. बहू ने सास को मनाने के लिए कौन-सा तरीका अपनाया? [2020AI]

उत्तर : बहू को जब लगा कि जुआरी रंगप्पा उसकी सास के पैसों पर बुरी नज़र रख रहा है, तो उसने विवाद खत्म करने का फैसला किया। उसने अपने पोते को दादी (मंगम्मा) के पास भेजा। पोते के प्रति मंगम्मा का प्रेम देखकर बहू ने सही समय देखकर अपनी गलती मानी और उनसे समझौता कर लिया।

3. मंगम्मा का अपनी बहू के साथ किस बात को लेकर विवाद था? [2020AII]

उत्तर : मंगम्मा का अपनी बहू नंजम्मा के साथ पोते की पिटाई को लेकर विवाद था। मंगम्मा ने बहू को पोते को पीटने पर राक्षसी कह दिया, जिस पर बहू गुस्सा हो गई और बात इतनी बढ़ी कि बहू ने मंगम्मा के बर्तन-भांडे अलग कर दिए।

4. रंगप्पा कौन था और वह मंगम्मा से क्या चाहता था? [2015AII, 2019AII]

उत्तर : रंगप्पा उसी गाँव का एक शराबी और जुआरी था। वह मंगम्मा से कर्ज लेना चाहता था। वह सास-बहू के झगड़े का फायदा उठाना चाहता था क्योंकि वह जानता था कि मंगम्मा के पास जमा-पूँजी है।

5. ‘दही वाली मंगम्माकहानी का कथावाचक कौन है? उसका परिचय दीजिए। [2020AII]

उत्तर : इस कहानी के कथावाचक श्रीनिवास जी हैं। इनका वास्तविक नाम मास्ती वेंकटेश अय्यंगार है। इनका जन्म 6 जून, 1891 ई. को कोलार, कर्नाटक में हुआ था। वे कन्नड़ साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार हैं, जिन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

6. मंगम्मा का चरित्र-चित्रण कीजिए। [2011A, 2014AII]

उत्तर : मंगम्मा इस कहानी की मुख्य पात्र है। वह एक स्वावलंबी महिला है, जो दही बेचकर जीवन यापन करती है और पैसे बचाती है। वह भोली, सहृदय और अपने पोते से बहुत प्रेम करने वाली है। जुआरी रंगप्पा के प्रयास के बावजूद वह अपने सतीत्व और कर्मनिष्ठा को बनाए रखती है। वह भारतीय नारीत्व का प्रतिनिधित्व करती है।

7. रंगप्पा कौन था? [2015AII, 2019AI]

उत्तर : रंगप्पा उसी गाँव का एक शौकीन तबीयत वाला जुआरी था, जो शराब भी पीता था।

8. मंगम्मा ने अपना धरमनहीं छोड़ा कैसे ? [2020AII]

उत्तर : मंगम्मा ने अपना ‘धरम’ नहीं छोड़ा, क्योंकि जब जुआरी रंगप्पा ने उसका हाथ पकड़ा और पैसे माँगते हुए उसे बहकाने की कोशिश की, तब भी वह उसके चंगुल में नहीं फँसी और वहाँ से भाग निकली। इस तरह उसने अपनी ईमानदारी और चरित्र की रक्षा की।

9. मंगम्मा की बहू ने विवाद निपटाने में पहल क्यों की? [2018AII]

उत्तर : मंगम्मा की बहू ने विवाद निपटाने में पहल इसलिए की क्योंकि उसे डर था कि कहीं मंगम्मा के पास जमा पैसे कोई दूसरा न ले ले, खासकर रंगप्पा। बहू ने सोचा कि सास का पैसा परिवार में ही रहना चाहिए, इसलिए उसने चतुराई से समझौता कर लिया।

Class 10th Hindi Dahi Wali Mangamma Question Answers – FAQ ❓

1. मंगम्मा क्या बेचती थी?

उत्तर : मंगम्मा दही बेचने का काम करती थी।

2. मंगम्मा की बहू का नाम क्या था?

उत्तर : मंगम्मा की बहू का नाम नंजम्मा था।

3. मंगम्मा का अपनी बहू से झगड़ा किस बात पर हुआ?

उत्तर : पोते की पिटाई को लेकर झगड़ा हुआ था।

Dahi Wali Mangamma Question Answer PDF Download Link

आप नीचे दिए गए लिंक से Bihar Board Class 10th Hindi Dahi Wali Mangamma Question Answer PDF Free में डाउनलोड कर सकते हैं।

📘 Bihar Board Class 10th Hindi Dahi Wali Mangamma Question Answer – Free PDF Download

📄 Dahi Wali Mangamma Question Answer PDF डाउनलोड करने के लिए कृपया 30 seconds तक प्रतीक्षा करें। Download अपने आप शुरू हो जाएगा।

निष्कर्ष — Dahi Wali Mangamma Question Answer Conclusion

दही वाली मंगम्मा” कहानी समाज में सास-बहू के रिश्तों की जटिलता और मानवीय भावनाओं को संवेदनशीलता से प्रस्तुत करती है। इसमें प्रेम, स्वाभिमान, त्याग और समझौते की भावना को सुंदर रूप में दिखाया गया है।

मंगम्मा का चरित्र भारतीय नारी के धैर्य, आत्मसम्मान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। यह कहानी हमें सिखाती है कि परिवार में आपसी समझ और प्रेम से हर विवाद को हल किया जा सकता है।

विद्यार्थियों के लिए यह अध्याय न केवल परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि जीवन-मूल्य सिखाने वाला भी है।

✨ मेरे प्यारे भाई-बहिनों के लिए विशेष सलाह

कैसे हो मेरे प्यारे भाई - बहिन? क्या तुम इस बार Bihar Board का एग्जाम देने वाले हो? यदि हाँ तो इसे एक बार ध्यान से जरूर पढ़े। Bihar Board की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना कठिन नहीं है, बस आपको सही स्टडी प्लानिंग की जरूरत है।

📌 Model Paper / Question Bank Solve करने से पहले ध्यान रखो :

  • सबसे पहले सभी प्रश्न को एक बार पढ़ो, इससे तुम्हें पता चलेगा कि कौन-कौन सा प्रश्न तुरंत बन सकता है।
  • पहले वही प्रश्न बनाओ जो तुम्हें सही से आता हो — चाहे MCQs हो या सब्जेक्टिव।
  • पेपर सोल्व करते समय परीक्षा जैसा टाइम सेट करो (3 घंटा 15 मिनट)।
  • इससे तुम्हें अपनी स्पीड का अंदाजा होगा और कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

अगर तुम इस बार एग्जाम देने वाले हो तो एक बार जरूर कनक की पाठशाला पर रजिस्टर करो। यहाँ तुम्हें फ्री स्टडी मैटेरियल, ऑनलाइन टेस्ट और वीडियो मिलेंगे।

Bihar Board Class 10th Hindi Objective Questions, MCQs, PDF, Model Paper & Question Bank 2026 for Bihar Board Exam

कक्षा 10वीं हिन्दी वर्णिका भाग 2 के महत्वपूर्ण अध्यायवार MCQs (Bihar Board Class 10th Question Bank 2026) का लिंक नीचे दिया गया है।

इस लिंक पर क्लिक करके आप हिंदी के सभी अध्यायों के MCQs (Multiple Choice Questions) की तैयारी कर सकते हैं, जिनमें पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न भी शामिल हैं। ये प्रश्न मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।

Class 10th हिन्दी, वर्णिका भाग 2 Objective Question Bank

📘 BiharBoardQuestionBank.com – Follow Us On

×

📢 Subscribe Our Channel

Latest updates & tutorials ke liye subscribe karein 🙏

▶ Subscribe Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️ यह वेबसाइट केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाई गई है। हमारा Bihar School Examination Board (BSEB) से कोई सीधा संबंध नहीं है। यहाँ दिए गए प्रश्न, उत्तर व सामग्री केवल पढ़ाई और तैयारी के लिए हैं। Official जानकारी और नोटिस के लिए हमेशा Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in देखें।

© 2025 Bihar Board Question Bank · All Rights Reserved.