नमस्ते स्टूडेंट्स, क्या आप बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे है ? यदि हाँ तो देर किस बात की है, आपका भाई मनदीप सर लेकर आये वर्णिका भाग – 2 के अध्याय – 4. नगर (कहानी) के आसान भाषा में नोट्स और प्रश्न उत्तर। इसे सिर्फ एक बार अच्छे से पढ़ लो, सभी चीजे आसानी से याद हो जाएगी। तो देर किस बात की है, चलिए पढ़ते है।
नगर कहानी Objective Questions | Nagar Kahani Objective Questions Bihar Board Free PDF 2026 — इस पोस्ट में आपको मिलेंगे Bihar Board Class 10th Hindi Chapter 4 Nagar Kahani के सभी Objective Questions Answers जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं।
Nagar Kahani Objective Questions Bihar Board Free PDF 2026
1. ‘नगर’ शीर्षक पाठ में अमलराज को कितना नंबर कमरा दिखलाने के लिए कहा गया? [2023AI]
(A) 49
(B) 50
(C) 48
(D) 51 नंबर
उत्तर : (C) 48
व्याख्या: जब बड़े डॉक्टर ने पाप्पाति को एडमिट करने के लिए कहा, तो सरकारी अस्पताल की गहमागहमी में उसे 48 नंबर कमरे में जाने के लिए बोला गया था। यही वह कमरा है जहाँ से वल्लि अम्माल को एक काउंटर से दूसरे काउंटर भटकना पड़ा था।
2. लेखक सुजाता रचित कहानी का नाम क्या है? [2024AII]
(A) माँ
(B) नगर
(C) ढहते विश्वास
(D) धरती कब तक घूमेगी
उत्तर : (B) नगर
व्याख्या: आपकी पाठ्यपुस्तक में ‘सुजाता’ द्वारा लिखित कहानी ‘नगर’ है। यह कहानी तमिल भाषा की है, जिसमें शहर की अव्यवस्था और एक माँ की बेबसी को दिखाया गया है।
3. ‘मदुरै’ को अंग्रेज किस नाम से पुकारते थे? [2024AII]
(A) मेढ़क
(B) मिंडारा
(C) मदुरा
(D) मदौरा
उत्तर : (C) मदुरा
व्याख्या: नाम का उच्चारण समय के साथ बदलता रहता है। अंग्रेज लोग अपनी सुविधा के अनुसार मदुरै को ‘मदुरा’ (Madura) कहकर पुकारते थे।
4. किसका वातावरण वल्लि अम्माल को भयभीत कर दिया था? [2024AI]
(A) रेलवे स्टेशन का
(B) बस अड्डा का
(C) अस्पताल का
(D) गाँव का
उत्तर : (C) अस्पताल का
व्याख्या: वल्लि अम्माल गाँव की रहने वाली सीधी-सादी महिला थी। अस्पताल की ऊँची इमारतें, डॉक्टरों की सफेद वर्दी, मशीनों की आवाज़ और वहां की अजीब सी गंध ने उसे अंदर से डरा दिया था।
5. वल्लि अम्माल किस शीर्षक कहानी की पात्रा है? [2025AI]
(A) माँ
(B) नगर
(C) ढहते विश्वास
(D) दही वाली मंगम्मा
उत्तर : (B) नगर
व्याख्या: वल्लि अम्माल ‘नगर’ कहानी की मुख्य पात्र है, जो अपनी बीमार बेटी पाप्पाति का इलाज कराने शहर आई है।
6. वल्लि अम्माल के गाँव का नाम क्या था? [2023AII]
(A) मूनांडिप्पट्टि
(B) अंजुग्रामम
(C) अतिपट्टु
(D) थुथुकुडी
उत्तर : (A) मूनांडिप्पट्टि
व्याख्या: याद रखिएगा, वल्लि अम्माल जिस छोटे से गाँव से आई थी, उसका नाम ‘मूनांडिप्पट्टि’ था। यह नाम थोड़ा लंबा है, पर परीक्षा के लिए जरूरी है।
7. लेखक सुजाता का जन्म कब हुआ था? [2021AI]
(A) 1936 ई० में
(B) 1935 ई० में
(C) 1937 ई० में
(D) 1938 ई० में
उत्तर : (B) 1935 ई० में
व्याख्या: सुजाता (एस० रंगराजन) का जन्म 3 मई 1935 को चेन्नई (तमिलनाडु) में हुआ था।
8. पाप्पाति किस पर लेटी हुई थी? [2021AI, 2022AII]
(A) चौकी पर
(B) स्ट्रेचर पर
(C) खटिया पर
(D) पलंग पर
उत्तर : (B) स्ट्रेचर पर
व्याख्या: पाप्पाति बहुत बीमार थी और उसे मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार) था, इसलिए उसे अस्पताल में स्ट्रेचर पर लेटाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था।
9. ‘तुलनात्मक व्याकरण’ किसकी रचना है? [2021AI]
(A) सातकोड़ी होता की
(B) सुजाता की
(C) काल्डवेल की
(D) साँवर दड्या की
उत्तर : (C) काल्डवेल की
व्याख्या: यह एक तथ्यात्मक जानकारी है। डॉ. काल्डवेल ने ‘Comparative Grammar of the Dravidian Languages’ लिखी थी, जिसका जिक्र कहानी के संदर्भ में आता है।
10. पहले दिन पाप्पाति को क्या था? [2021AI, 2023AI]
(A) सर्दी
(B) जुकाम
(C) बुखार
(D) दर्द
उत्तर : (C) बुखार
व्याख्या: कहानी की शुरुआत में ही बताया गया है कि पाप्पाति को बहुत तेज बुखार था, जिसे डॉक्टर बाद में ‘मेनिनजाइटिस’ बताते हैं।
11. एस० रंगराजन किस लेखक का पूरा नाम है? [2021AII]
(A) सुजाता
(B) सातकोड़ी होता
(C) श्रीनिवास
(D) ईश्वर पेटलीकर
उत्तर : (A) सुजाता
व्याख्या: प्रसिद्ध तमिल लेखक ‘सुजाता’ का असली नाम एस० रंगराजन था। उन्होंने अपनी पत्नी के नाम ‘सुजाता’ को ही अपना उपनाम (Pen name) बना लिया था।
12. ‘मदुरै’ को युनानी लोगों द्वारा क्या कहा जाता है? [2021AII]
(A) मंदारा
(B) मेदोरा
(C) मदिरा
(D) मंदिरा
उत्तर : (B) मेदोरा
व्याख्या: जैसे अंग्रेजों ने ‘मदुरा’ कहा, वैसे ही प्राचीन यूनानी इतिहासकारों और भूगोलवेत्ताओं ने अपनी किताबों में मदुरै को ‘मेदोरा’ (Medora) लिखा था।
13. पाप्पाति बेहोश क्यों पड़ी थी? [2020AI, 2022AI, 2024AI]
(A) सिर दर्द के कारण
(B) तेज बुखार के कारण
(C) चोट लगने के कारण
(D) पेट दर्द के कारण
उत्तर : (B) तेज बुखार के कारण
व्याख्या: पाप्पाति को साधारण बुखार नहीं बल्कि दिमागी बुखार (मेनिनजाइटिस) था। बुखार इतना ज्यादा बढ़ गया था कि वह सुध-बुध खोकर बेहोश हो गई थी।
14. पाप्पाति की उम्र क्या थी? [2018AII, 2020AI, 2025AI]
(A) 12 वर्ष
(B) 15 वर्ष
(C) 18 वर्ष
(D) 20 वर्ष
उत्तर : (A) 12 वर्ष
व्याख्या: कहानी में बताया गया है कि पाप्पाति एक छोटी बच्ची थी, जिसकी उम्र लगभग 12 साल थी।
15. एस० रंगराजन का वास्तविक नाम है- [2020AII]
(A) साँवर दइया का
(B) सुजाता का
(C) श्रीनिवास का
(D) घनानंद का
उत्तर : (B) सुजाता का
व्याख्या: सुजाता का वास्तविक नाम ही एस० रंगराजन है।
Nagar Kahani Objective Questions | Bihar Board Class 10th Hindi Questions Answers 2026
यहाँ Bihar Board Question Bank 2026 से लिए गए सभी महत्वपूर्ण MCQ (Objective Questions) दिए गए हैं। ये प्रश्न Class 10th Hindi Varnika Bhag 2 Chapter 4 Objective – Nagar Kahani के लिए बहुत उपयोगी हैं और परीक्षा की दृष्टि से बार-बार पूछे जाते हैं। नीचे पोस्ट के अंत में दिए गए लिंक से आप सभी प्रश्नों को Free PDF में Download भी कर सकते हैं।
16. “आई वांट दैट गर्ल एडमिटेड नाउ” किसने कहा था? [2020AII]
(A) छोटे डॉक्टर ने
(B) बड़े डॉक्टर ने
(C) प्रशिक्षु डॉक्टर ने
(D) नर्स ने
उत्तर : (B) बड़े डॉक्टर ने
व्याख्या: जब बड़े डॉक्टर ने पाप्पाति की जाँच की और देखा कि उसे खतरनाक ‘मेनिनजाइटिस’ है, तो उन्होंने तुरंत आदेश दिया कि इस लड़की को अभी भर्ती करो। वे समझ गए थे कि मामला गंभीर है, लेकिन अस्पताल की व्यवस्था इतनी खराब थी कि उनकी बात भी अनसुनी रह गई।
17. ‘नगर’ शीर्षक कहानी के लेखक कौन हैं? [2019AI, 2020AII]
(A) सुजाता
(B) साँवर दइया
(C) श्रीनिवास
(D) सातकोड़ी होता
उत्तर : (A) सुजाता
व्याख्या: ‘नगर’ कहानी के लेखक सुजाता हैं। इस कहानी के माध्यम से उन्होंने शहरी व्यवस्था और बड़े अस्पतालों में होने वाली अव्यवस्था पर करारा प्रहार किया है।
18. ‘पाप्पाति’ ……. कहानी की पात्र है। [2019AII]
(A) ढहते विश्वास
(B) नगर
(C) धरती कब तक घूमेगी
(D) माँ
उत्तर : (B) नगर
व्याख्या: पाप्पाति इस कहानी की केंद्र बिंदु है। वह वल्लि अम्माल की बेटी है, जिसकी बीमारी के इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती है।
19. पाप्पाति को कौन-सा रोग था? [2018AI]
(A) टिटनेस
(B) हैजा
(C) कैंसर
(D) मेनिनजाइटिस
उत्तर : (D) मेनिनजाइटिस
व्याख्या: पाप्पाति को साधारण बुखार नहीं, बल्कि ‘मेनिनजाइटिस’ था। इसे दिमागी बुखार भी कहते हैं, जो बहुत जानलेवा हो सकता है। बड़े डॉक्टर ने आँखों की जाँच (Ophthalmoscope से) करके इसे पहचाना था।
20. ‘नगर’ कहानी किस भाषा से अनुदित है? [2018AII]
(A) उड़िया
(B) तमिल
(C) गुजराती
(D) कन्नड़
उत्तर : (B) तमिल
व्याख्या: लेखक सुजाता तमिलनाडु के थे, इसलिए यह कहानी मूल रूप से तमिल भाषा में लिखी गई थी। बाद में इसका हिंदी अनुवाद किया गया ताकि हम इसे पढ़ सकें।
21. वल्लि अम्माल से कहाँ के डॉक्टर ने पाप्पाति को लेकर मदुरै जाने को कहा था?
(A) शहर के
(B) गाँव के
(C) पड़ोस के
(D) मैसूर के
उत्तर : (B) गाँव के
व्याख्या: वल्लि अम्माल के गाँव के प्राइमरी हेल्थ सेंटर के डॉक्टर ने जब देखा कि पाप्पाति की हालत बिगड़ रही है, तो उन्होंने उसे बड़े शहर ‘मदुरै’ के बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी
22. कहानीकार सुजाता का असली नाम क्या है? [2022AII, 2023AII]
(A) एम० रंगराजन
(B) एस० रंगराजन
(C) एल० रंगराजन
(D) एन० रंगराजन
उत्तर : (B) एस० रंगराजन
व्याख्या: याद रखने के लिए बस इतना ध्यान रखें कि ‘S’ (एस) रंगराजन ही सुजाता का वास्तविक नाम है। ‘सुजाता’ उनका साहित्यिक नाम है।
23. “मदुरै पांडिय लोगों की दूसरी राजधानी है।” यह कहाँ लिखा हुआ है? [2024AI]
(A) हिन्दी काव्य में
(B) अंग्रेजी नाटक में
(C) तुलनात्मक व्याकरण में
(D) तमिल उपन्यास में
उत्तर : (C) तुलनात्मक व्याकरण में
व्याख्या: यह जानकारी ‘काल्डवेल’ की प्रसिद्ध पुस्तक ‘तुलनात्मक व्याकरण’ (Comparative Grammar) में दी गई है। यह मदुरै शहर के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है।
24. किसे महसूस हुआ कि पृथ्वी और आकाश के बीच घुटन भरी हुई है? [2023AJ]
(A) सीता को
(B) पुष्पा को
(C) नारायण को
(D) भँवरी को
उत्तर : (A) सीता को
व्याख्या: ध्यान दें! यह प्रश्न ‘नगर’ कहानी का नहीं बल्कि आपकी किताब की ही एक दूसरी कहानी ‘धरती कब तक घूमेगी’ से है। सीता को अपने ही घर में अपने बेटों और बहुओं के व्यवहार के कारण घुटन महसूस होने लगी थी।
नगर कहानी से अक्सर परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न (Bihar Board Class 10 Hindi Nagar Kahani Objective Questions 2026)
1. पाप्पाति बेहोश क्यों पड़ी थी? [2020AI, 2022AI, 2024AI]
उत्तर : पाप्पाति तेज बुखार के कारण के कारण बेहोस पड़ी थी।
2. पाप्पाति की उम्र क्या थी? [2018AII, 2020AI, 2025AI]
उत्तर : पाप्पाति की उम्र 12 वर्ष थी।
3. ‘पाप्पाति’ किस कहानी की पात्र है। [2019AII]
उत्तर : ‘पाप्पाति’ नगर कहानी की पात्र है।
Download PDF – Class 10 Hindi Nagar Kahani Objective Questions
नीचे दिए गए लिंक से आप अपनी पाठ्यपुस्तक ‘वर्णिका भाग-2’ के चौथे अध्याय -4. ‘नगर (कहानी)’ के सभी महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव (Nagar Kahani Objective Questions) सवालों की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यह खास तौर पर नए सिलेबस को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि एग्जाम में आपसे एक भी सवाल न छूटे।
बिहार बोर्ड 2026 की तैयारी के लिए खास: नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ‘नगर’ कहानी के Objective Questions with Answers की PDF अपने फोन में सेव कर लें। यह आपके रिवीजन और प्रैक्टिस के लिए सबसे बेस्ट मटेरियल है।
Bihar Board Class 10th Hindi Objective Question / MCQs / PDF/ Model Paper & Question Bank For Bihar Board Exam
कक्षा दसवीं हिन्दी वर्णिका भाग 2 के महत्वपूर्ण अध्यायवार MCQs का लिंक नीचे दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करके आप हिंदी के सभी अध्यायों के MCQs (Multiple Choice Questions) की तैयारी कर सकते हैं, जिनमें पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न भी शामिल हैं। ये प्रश्न मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।
Class 10th हिन्दी वर्णिका भाग 2 Obective PDF Bihar Board का लिंक भी नीचे दिया गया है। यहां से इस किताब के सभी अध्यायों के MCQs की तैयारी कर सकते हैं। यह Bihar Board Question Bank 2026 के अनुसार तैयार किया गया है।
Class 10th हिन्दी, वर्णिका भाग 2 Objective Question Bank
| # | कहानी (भाषा) |
|---|---|
| #1 | दही वाली मंगम्मा (कन्नड़) |
| #2 | ढहते विश्वास (उड़िया) |
| #3 | माँ कहानी (गुजराती) |
| #4 | नगर कहानी (तमिल) |
| #5 | धरती कब तक घूमेगी (राजस्थानी) |
हमर भाई-बहन इस वीडियो को जरूर देखे क्योंकि इससे तुम्हे धरती कब तक घूमेगी (राजस्थानी कहानी) का पूरा नोट्स और कहानी तुरंत समझ आ जायेगा।